रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
जालौन। प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर सब जलाने का प्रयास किया था कैलिया थाना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 26 मार्च की रात व्योना रोड एक युवक का अधजला शव मिला था मृतक की पहचान अमित नरवरिया, ग्राम उमरी का पूरा (थाना रेवर) के रूप में हुई थी।
मृतक के पिता गिरजा शंकर ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी और पूर्व में धमकी मिलने का भी आरोप लगाया था पुलिस ने मामला दर्ज कर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच में सीओ के नेतृत्व में कैलिया थाना सर्विलांस और एस ओ जी की टीमें गठित की गई थी साक्ष के आधार पर चार आरोपी कुलदीप दोहरी, अमित दोहेरे, शीतला, मिथिलेश की पहचान कर उन्हें जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी कुलदीप दोहरे ने बताया कि मृतक अमित का उसकी पत्नी शीतला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इस बात से आक्रोशित उसने हत्या की साजिश रची 24 मार्च की रात शीतल ने फोन कर अमित को घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद आरोपी ने उसे पकड़ लिया इसके बाद आरोपी ने मृतक के मुंह में दुपट्टा ठूस दिया जबकि कुलदीप और अमित दोहेरे ने डंडे और हथौड़े से सिर पर बार कर उसकी हत्या कर दी हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष मिटाने के लिए मृतक को बेडशीट और कमल से लपेट कर तिरपाल में ढक कर ले जाकर आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपीयो की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा डंडा दो बाइक दो हेलमेट मृतक का आधार कार्ड खून से सने कपड़े और चादर बरामद की है। एसपी के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जालौन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अंदर हत्या की घटना का सफल अनावरण
