रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
जालौन। एट थाना क्षेत्र टक्कर के बाद मासूम को अस्पताल नहीं तालाब किनारे फेंका ,सच्चाई सीसीटीवी में कैद एट थाना क्षेत्र में 7 साल के मासूम सूर्यांश के साथ जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी लोगों के कहने पर दंपति बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए निकले लेकिन अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसे रास्ते में तालाब किनारे फेंक दिया रात भर परिजन बच्चे को ढूंढते रहे और सुबह शव तालाब किनारे मिला सीसीटीवी में पूरा मामला कैद। शनिवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एक बच्चे का शव तालाब से बरामद किया जिसकी पहचान सूर्यांश के रूप में हुई घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई , जिसमें एक पल्सर बाइक पर सवार दंपति नजर आए फुटेज में युवक चश्मा लगाए हुए हैं जबकि युवती हरे रंग का सूट पहने बच्चों को गोद में दिए दिखाई दे रही है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
7 साल का मासूम भंडारा खाने निकला रास्ते में हुआ तेज रफ्तार बाइक का शिकार
