कालपी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कालपी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रियल मीडिया नेटवर्क | रिपोर्ट: राहुल कुमार
कालपी। कालपी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक इण्टरसीटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी इंचार्ज संजना सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव जीआरपी की सीमा क्षेत्र में नहीं, बल्कि कालपी कोतवाली की सीमा में पड़ता है। इसके बाद जीआरपी ने मामले को कालपी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कालपी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल कांशीराम कालौनी के समीप रेलवे ट्रैक पोल संख्या 1274/10-12 के पास बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और शव की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *