जनकल्याण के साथ सेवा ही संगठन का मूलमंत्र : अन्नू श्रीवास्तव

  • भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई, 28 फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। दिवस प्रभारी के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके न्यायोचित एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप से प्रस्तुत कीं। इनमें लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा कृषि विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य जनकल्याण और सेवा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सहज और सुलभ न्याय मिले तथा उसकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो, इसी भावना के साथ पार्टी कार्यालय में नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी दिवस प्रभारी के रूप में उपस्थित रहते हैं और आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 28 लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की। जनसुनवाई के दौरान हंसवा विकास खंड के सांतो गांव निवासी महेंद्र सिंह भी अपने परिचितों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने भाजपा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है तथा इससे लोगों को राहत मिल रही है।
कार्यक्रम में ओम मिश्रा, पंकज त्रिवेदी, उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, पुष्पराज पटेल, बलराम द्विवेदी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान पार्टी कार्यालय में लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *