जिले की उपकारागार का त्रैमासिक निरीक्षण सम्पन्न, नवनिर्मित मुलाक़ात शेड का भी उद्घाटन समारोह के माध्यम से संपन्न हुआ।

कृष्ण कुमार द्विवेदी
महोबा

जिला जज राम नगीना यादव, जिलाधिकारी महोबा ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह द्वारा उपकारागार महोबा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकारागार परिसर में नवनिर्मित मुलाक़ात शेड का उद्घाटन भी किया गया, जिससे बंदियों एवं उनके परिजनों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित मुलाक़ात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला एवं पुरुष बंदियों की आवासीय बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, पाठशाला, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
अधिकारियों ने इस अवसर पर जेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को पूर्णतः रोकने हेतु प्रभावी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही बंदियों के कल्याण एवं सुधारात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर भी विशेष बल दिया गया।

  • अधिकारियों ने निर्देशित किया कि उपकारागार में सुरक्षा, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे बंदियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
  • इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उपकारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *