महोबा। जनपद के चरखारी बार एशो0 का वार्षिक मतदान संपन्न हुआ। जिसमें 23जून26 को आवेदनों के नाम वापसी के दौरान समस्त पदों में अध्यक्ष पद सहित सभी पद में निर्विरोध हो गये थे। लेकिन महामंत्री पद में निर्वाचन प्रक्रिया ने रूप ले लिया। जिसकी तिथि 30 जून निश्चित हुई थी।
मंगलवार को महामंत्री पद पर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुभारंभ हुआ जो दो बजे तक चला जिसमें कुल 94 मतदाता में 93 मतदाताओं ने मत दान किया जिसमें के के सोनी को 53 मतमिले ओर राहुल मिश्रा को41मत मिले और अध्यक्ष रामहेत सिंह सहित सभी पद निर्विरोध घोषित पूर्व में हो गये ।उपस्थित अधिवक्ताओं ने विजयी को फूल मालाओं से स्वागत किया जिसमें पूर्व अध्यक्ष वीपी सिंह, भक्तराम शर्मा ,मंगल सिंह,अरविंद सिंह,केदार तिवारी, भास्कर तिवारी, दिनेश सक्सेना, स्वतंत्र सक्सेना,चुनाव अधिकारी केशव सिंह, आदि अधिवक्ता गणों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल माला ओ से स्वागत किया। उपरोक्त मतदान एल्डर कमेटी चेयरमैन श्याम बिहारी त्रिपाठी एड,की देखरेख में संपन्न हुआ उन्हीं के जरिये विजय श्री नमो की घोषणा ओर प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न
