भरुआ सुमेरपुर। बीती रात तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे किसान सहम गया। खेतों में पड़ा भूसा आदि आंधी में उड़ जाने से किसानों को खासा नुकसान हुआ। वही विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में कई फीडर ठप रहे। सुबह मरम्मत करके आपूर्ति बहाल की गई।
शनिवार को रात करीब 10:00 बजे तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। आंधी आने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह पेड़ आदि टूट जाने से आपूर्ति बाधित रही। जिससे रात में बहाल कर पाना मुश्किल था। जिससे कई फीडर पूरी तरह ठप रहे। साथ ही आंधी से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। खेतों में पड़ा भूसा आदि आंधी के चलते काफी उड़ गया। वहीं आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। किसान रणविजय सिंह,उदयभान, परशुराम,मान सिंह, प्रदीप कुमार इंद्रपाल आदि ने बताया कि आंधी से खेतों में पड़ा भूसा का नुकसान हुआ है। वहीं विद्युत आपूर्ति न होने से सुबह लोगों को पानी भी नहीं मिल सका है।अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि आंधी की वजह से कई जगह पेड़ की डालें आदि टूट कर गिर जाने से फीडर ठप रहे। सुबह मरम्मत करा कर आपूर्ति बहाल की गई।
