जिलेभर में भारी श्रद्धा से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती मोहल्ला बनारसी दास स्थित बाल्मिक मंदिर में डीएम ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शाम को शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा औरैया। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे जिले में भारी श्रद्धा के साथ मनाई गई। मोहल्ला बनारसी दास स्थित बाल्मिक मंदिर में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मार्च की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके अलावा बाल्मीकि कॉलोनी में आयोजित समारोह का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फीता काटकर किया। शाम को शहर में महेश वाल्मीकि भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सोमवार को शहर के बनारसी दास स्थित वाल्मीकि मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को याद किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और रामायण पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म, त्याग और लोककल्याण का संदेश दिया गया। महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि के रूप में जाना जाता है। उनके द्वारा रचित रामायण भारतीय साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उनके विचार आज भी समाज को नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर उपजिलाधिका री सदर ब्रह्मानंद कठेरिया, आयोजक मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इनसेट -शोभा यात्रा का नगर में हुआ जोरदार स्वागत, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की*औरैया में बाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।**शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओ ने जगह जगह महर्षि वाल्मीकि का पूजन कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने महर्षि वाल्मीक का पूजन कर सभी को जलपान कराया। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करता रहा।
