हमीरपुर में खनन माफिया पर शिकंजा, दिन-रात निगरानी करेंगी पांच टीमें

पत्योरा की खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 23 वाहनों पर 12.63 लाख का जुर्माना

14 वाहनों से 7.80 लाख रुपये की वसूली, अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

हमीरपुर। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने पत्योरा गांव स्थित खदान खंड संख्या 31/8 का औचक निरीक्षण कर खनन गतिविधियों और खनिज परिवहन की व्यवस्था परखी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खनन नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न किया जाए और अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, खान अधिकारी विकास सिंह परमार और खान निरीक्षक उमाकांत मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने खदान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने और वैकल्पिक रास्तों से होने वाले अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वाहनों के वजन की जांच के लिए स्थापित धर्मकांटे का बांट-माप विभाग से सत्यापन और प्रमाणन कराने को कहा। डीएम ने कहा कि बिना वैध रॉयल्टी और जरूरी ई-फॉर्म/एम-फॉर्म के खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें पट्टाधारक समेत अन्य जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

23 वाहनों का चालान, 12.63 लाख की शास्ति

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ 22 से 26 अक्टूबर तक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय तथा जिला खनन विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 23 वाहनों का ऑनलाइन चालान कर कुल 12.63 लाख रुपये की शास्ति लगाई गई। इनमें से 14 वाहनों के मामलों �

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *