पेंच रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
कानपुर। महापौर प्रमिला पाण्डेय एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की संयुक्त अध्यक्षता में बरसात एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़को के गड्ढो को गड्ढा मुक्त – पैचवर्क कराये जाने हेतु अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। महापौर द्वारा बैठक में क्षतिग्रस्त सड़को के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ताओं को जोनवार सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया।अधिशाषी अभियन्ता जोन-1 आलोक श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जोन-1 में 18 क्षतिग्रस्त सड़के है, सड़को का कच्चा पैचवर्क करा दिया गया है। पक्का पैचवर्क कराये जाने हेतु टेंडर करा दिया गया है, जिसकी कुल लागत एक करोड़ 8 लाख है। अधिशाषी अभियन्ता जोन-2 दिवाकर भास्कर ने अवगत कराया कि जोन-2 में 131 सड़के क्षतिग्रस्त है, जिनमें 32 सड़को का टेंडर हो गया है, शेष की टेंडर प्रक्रिया अलग-अलग तिथियों में जारी होनी है। सड़को को गड्ढा मुक्त कराये जाने की लागत लगभग 16 करोड़ 42 लाख है। अधिशाषी अभियन्ता जोन-3 ने अवगत कराया कि जोन-3 में 40 सड़के क्षतिग्रस्त है, जिसमें सभी का टेंडर हो गया है, सड़को का पैचवर्क कराये जाने की लागत तीन करोड़ 72 लाख है। अधिशाषी अभियन्ता, जोन-4 मीनाक्षी अग्रवाल ने अवगत कराया कि जोन-4 में 21 सड़के क्षतिग्रस्त है, जिसमें सभी का टेंडर हो गया है, 07 सड़को का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। पैचवर्क किये जाने की लागत रू0 दो करोड़ 77 लाख है। अधिशाषी अभियन्ता जोन-5 कमलेश पटेल ने अवगत कराया कि जोन-5 में 43 क्षतिग्रस्त है। बरसात के बाद जोन-5 के अन्तर्गत 18 वार्डो में प्रतिवार्ड एक-एक लाख की पत्रावली तैयार कच्चा पैचवर्क करा दिया गया है। पक्का पैचवर्क कराये जाने हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसमें 31 सड़को का वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। कार्य की लागत सात करोड़ सात लाख है। अधिशाषी अभियन्ता, जोन-6 आर0के0 सिंह ने अवगत कराया कि जोन-6 में 37 सड़के क्षतिग्रस्त है, जिसमें 21 सड़को का टेंडर हो गया है, सभी सड़कों के कार्य की लागत तीन करोड़ 26 लाख है। महापौर द्वारा बिलो टेंडर के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियो द्वारा अवगत कराया गया कि ज्यादातर टेंडर 15 प्रतिशत तक ही बिलो है, कुछ ही सड़के 15 प्रतिशत से ज्यादा बिलो है। महापौर द्वारा सीएम ग्रिड की सड़को में कितना बजट शासन से आया और कितना 15 वें वित्त एवं नगर निगम निधि से दिया गया। अधिशाषी अभियन्ता दिवाकर भास्कर ने अवगत कराया कि सीएम ग्रिड में अभी 05 सड़को पर कार्य चल रहा है,जिसकी लागत 185 करोड़ 66 लाख है। पहली बार 46 करोड़ का बजट शासन से प्राप्त हुआ था। द्वितीय चरण में बजट / कार्य समाप्त होने पर अलग-अलग सड़को का अलग-अलग बजट शासन से जारी किया जा रहा है। महाप्रबन्धक जलकल आनन्द कुमार त्रिपाठी ने अवगत कराया कि चूॅकि प्रथम चरण में सीवर, वाटर लाइन शिफ्ट किये जाने का प्राविधान न होने पर रू0 34 करोड़ 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से दिया गया था। महापौर ने निर्देशित किया कि अब बरसात का मौसम बीत गया है। इसलिये क्षतिग्रस्त सड़को का जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूर्ण कराने एवं सीएम ग्रिड का कार्य भी जल्द पूर्ण कराये। बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार, सचिव जलकल ईश्वर सिंह, अधिशाषी अभियन्ता, जलकल जोन-2 रामेन्द्र पाण्डेय, जलकल जोन-3 सचिन सिंह यादव, जलकल जोन-5 गंगा सागर, जलकल जोन-6 सुशील कुमार इत्यादि भी उपस्थित रहे।
