सेवा-भाव से खिले चेहरे प्रत्येक रविवार जारी है निःशुल्क भोजन सेवा का क्रम: जालिम सिंह आशियाना में करीब दो हजार अकिंचन, असहाय, निराश्रित, बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिकों को श्रद्धा-सम्मान के साथ कराया भोजन : आनंद मिश्रा मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव से स्वयंसेवकों ने निभाई सहभागिता : बलवंत सिंहलखनऊ। सेवा और संवेदना को समर्पित प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की असीम अनुकंपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित बृज की रसोई के अंतर्गत प्रत्येक रविवार की तरह आशियाना में चिन्हित स्थानों पर जरूरतमंद, निराश्रित एवं असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया।अश्वनी कुमार बाली ने बताया इस अवसर पर लगभग 2 हजार अकिंचन, असहाय, निराश्रित, जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिकों को श्रद्धा और सम्मान के साथ भोजन कराया गया।संजय श्रीवास्तव ने कहा कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूरे अपनत्व के साथ लोगों को भोजन कराया। किसी के चेहरे की भूख मिटने की संतुष्टि तो किसी की आंखों में झलकती कृतज्ञता के इन भावुक क्षणों ने सेवा के वास्तविक अर्थ को जीवंत कर दिया।दीपक भुटियानी ने अवगत कराया सेवा के दौरान स्वयंसेवकों ने मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से सहभागिता की।संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि किसी जरूरतमंद की थाली तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुँचना ही सच्ची मानव सेवा है। हमारा संकल्प है कि शहर में कोई भूखा न सोये। इसी भावना के साथ हमारा सेवा प्रकल्प बृज की रसोई प्रत्येक रविवार मानवता की इस छोटी-सी ज्योति को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।विकास पाण्डेय ने कहा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी स्वयंसेवकों के प्रति संस्था ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सेवा-भाव ही किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।आशीष श्रीवास्तव ने कहा संस्था ने समाज के सक्षम नागरिकों से इस सेवा अभियान से जुड़कर भूखे तक भोजन और जरूरतमंद तक अपनत्व पहुंचाने में सहयोग का आह्वान किया।अनुराग दुबे ने बताया सेवा अभियान के सफल संचालन में जालिम सिंह, आनंद मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, नवलेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, रोहित साहू, गोविन्द सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
बाबा नीम करौली जी की कृपा से बृज की रसोई ने जरूरतमंदों तक पहुंचाया निःशुल्क भोजन
