रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
कानपुर। राजनीति में सकारात्मक सोच विकास का विजन और बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने से ही नागरिक सुविधाओं की आपूर्ति की जा सकती है। कानपुर नगर देश के बड़े महानगरों में शुमार है यहां की समस्याएं भी बड़ी है। यहां के नगर निगम का दायरा बहुत बड़ा है इसीलिए दीर्घकालीन विकास परियोजनाओं के पूरा होने में कुछ देरी लगती है। बहुत तेजी से काम चल रहे हैं यह काम जब पूरे हो जायेगे तो शहर को जल भराव टूटी सड़कों, नाले-नालियों की दिक्कतों से निजात मिल जायेगी और शहर चमचमा उठेगा। नगर निगम के नवनियुक्त उपसभापति वार्ड 66 के पार्षद अभिनव शुक्ला गोलू ने एक साक्षात्कार में यह बात कहीं। उन्होंने दुख जताया कि महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी पिछले कुछ दिनों निजी समस्याओं में उलझ गयी। सारा दारोमदार नगर निगम के अधिकारियों पर आ गया जिससे शहर की यह हालत हो गई कि बारिश में लोग जल भराव की मुसीबत से जूझ रहे हैं। कहा कि महापौर ने अब सख्त रूख अपनाया है बारिश के बीच जहां संभव होता है वहां रात-दिन काम कराया जा रहा है। बहुत जल्द अधूरे काम पूरे हो जायेगे। अभिनव शुक्ला ने कहा कि उन्हें नगर निगम ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिसके लिए वह रात दिन मेहनत करके अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतें मिलने पर यथा संभव तुरंत उसके निस्तारण करते है क्षेत्र में जहां जो भी जरूरत है वो पूरी कर रहे हैं उन्होंने शहरवासियों को आश्वस्त किया कि नगर निगम तत्पर है निश्ंिचत रहे शहरवासियों को नगर निगम की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि समस्या होने पर सभी लोग अपने अपने पार्षदों को बताये जरूर।
नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से काम हो रहा हैः उपसभापति अभिनव शुक्ला गोलू
