करमचंद्रपुर गौशाला का मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण पानी भराव पर सचिव को तत्काल सुधार के आदेश।

संवाददाता – राहुल कुमार उरई
जालौन

जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में गौशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अवस्थी ने शनिवार को करमचंद्रपुर स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अवस्थी ने गौशाला में रखे गए गौवंशों के स्वास्थ्य, चारा-पानी, साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

गौशाला में मौके पर *हरा चारा, चुनी और भूसा का स्टॉक मिला। डॉ. अवस्थी ने गौशाला प्रबंधन को निर्देश दिए कि गौवंशों को मानक के अनुसार ही चारा खिलाया जाए, जिससे सभी पशुओं को पोषण मिल सके।

निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में कुछ जगहों पर पानी का भराव देखा गया। इस पर डॉ. अवस्थी ने नाराजगी जताते हुए गौशाला सचिव को तत्काल जलभराव की समस्या दूर कर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. अवस्थी ने कहा कि शासन की मंशा है कि गौशालाओं में गौवंशों को बेहतर सुविधा मिले। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. शरद कुमार व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *