शांति नगर में फटा गैस सिलेंडर, डेढ़ दर्जन से ज्यादा जख्मी

उरई। शांति नगर में सभासद माता प्रसाद के घर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए सिलेंडर विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 13 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन से रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में बर्न वार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को अन्यत्र रेफर करना पड़ा।वहीं, पांच लोग अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर डॉक्टर अनुपम मिश्रा और सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा से सीधी बातचीत की गई। हादसे में घायलों के उपचार, मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड की उपलब्धता और गंभीर मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति को लेकर जानकारी ली गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *