उरई में 714 शादियों का संगम! एक साथ थामा हाथ, DM-विधायकों ने दिया आशीर्वाद

राहुल कुमार

उरई, जालौन। नवीन गल्ला मंडी, कालपी रोड उरई में उल्लासपूर्ण माहौल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। भव्य समारोह में 714 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। विभिन्न धर्मों एवं समुदायों की परंपराओं के अनुरूप वैवाहिक रस्में संपन्न हुईं।जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है और सामाजिक समानता को मजबूत करती है।माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह आर्थिक चुनौती बन जाता था, लेकिन इस योजना ने इस चिंता को कम किया है।कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाली पहल है।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि यह योजना अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक लाभ पहुंचा रही है।जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी से, 21 हजार की विवाह सामग्री तथा 15 हजार आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *