दैवीय आपदा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशासनिक अधिकारियों का नागरिक अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापन

दैवीय आपदा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशासनिक अधिकारियों का नागरिक अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापन

रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
चित्रकूट। हाल ही में चित्रकूट जनपद में आई भीषण दैवीय आपदा (बाढ़) के दौरान पुलिस एवं नागरिक प्रशासन ने जिस तत्परता, संवेदनशीलता और अदम्य साहस का परिचय दिया, वह अत्यंत सराहनीय है। अपनी जान जोखिम में डालकर जलभराव में फंसे सैकड़ों प्रभावित परिवारों और पशुधनों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाना, राहत सामग्री वितरण सुनिश्चित करना और दिन-रात एक करके बांदकुई से लेकर निचले इलाकों तक सुरक्षा चक्र बनाए रखना काबिले तारीफ रहा। प्रशासन के इस जनसेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक), जनपद चित्रकूट के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र एवं धन्यवाद पत्र सौंपकर भावभीना सम्मान व अभिनंदन किया गया। इस सम्मान समारोह एवं भेंट के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:अरुण कुमार तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री महेंद्र त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष – बांदा)ब्रजेंद्र प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष – चित्रकूट) श्री नवल शुक्ला जी (संगठन मंत्री) धीरेंद्र मिश्रा मिश्रा जी एवं अन्य सम्मानित किसान साथी।भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) सदैव किसानों, मजदूरों और आम जनता के हक और सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। जब प्रशासन जनता के दुख-दर्द में साथ खड़ा होकर धरातल पर काम करता है, तो उसका मनोबल बढ़ाना और धन्यवाद देना हमारा नैतिक कर्तव्य बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *