जिलाधिकारी ने दलों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, बोले – प्रलोभन और डर की राजनीति बर्दाश्त नहीं

राहुल कुमार

उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का विस्तृत पाठ पढ़ाया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी निर्धारित आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी मतदाता को प्रलोभन देना, भय या दबाव में प्रभावित करना अथवा निर्वाचन की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाला कोई कार्य स्वीकार्य नहीं होगा।उन्होंने राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही प्रचार-प्रसार एवं अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियां संचालित करें। सभी प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन संबंधी निर्देशों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई।बैठक में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए प्रस्तावित 33 मतदेय स्थलों की सूची पर भी चर्चा की गई। सभी प्रस्तावित मतदेय स्थल शासकीय भवनों में हैं और वहां आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसी भी दल की ओर से आपत्ति नहीं आई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राजीव राज, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शत्रुहन पाठक सहित भाजपा, बसपा, सीपीआईएम, कांग्रेस, सपा के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *