कानपुर। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, साकेत नगर, कानपुर के लक्ष्मी देवी सभागार में आज शुक्रवार को एम.बी.ए.,एम.सी.ए. और बी.सी.ए. के नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के स्वागत हेतु रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया।एमबीए 2025 बैच के सीनियर छात्र माधव महाना ने फ्रेशर्स पार्टी का शुभारंभ करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। केवल कोर्स करना ही नहीं, बल्कि जीवन में हर कार्य के लिए आत्मविश्वास होना भी आवश्यक है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व पूर्णचन्द्र गुप्त जी एवं स्व योगेंद्र मोहन गुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रस्तुत करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक श्रृंखला देखने को मिली जिसमें रैंपवॉक, डांस ,फन गेम्स और मस्ती करते हुए अपनी बेहतरहीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। । इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. दिव्या चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने करियर पर फोकस करने और शिक्षकों और आप माता पिता के प्रति हमेशा सम्मान की भावना रखनी चाहिए अंत में उन्होंने डीन एकेडमिक्स डॉ अनिल कुमार सिंह और शिक्षकों के साथ मिलकर *एमबीए में मिस फ्रेशर छवि तिवारी एवं मिस्टर फ्रेशर रंजीत सिंह, एमसीए में मिस्टर फ्रेशर नभ तिवारी एवं मिस फ्रेशर मानसी बाजपेयी, तथा बीसीए में मिस फ्रेशर नव्या तिवारी एवं मिस्टर फ्रेशर प्रिंस* को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का सफल आयोजन एम.सी.ए. के असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष मिश्रा एवं एम.बी.ए. के पवन ओमर ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगणों सहित छात्र /छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की फ्रेशर्स पार्टी में नवागंतुकों का हुआ भव्य स्वागत
