आंधी से बालिका सहित तीन घायल, दो भैंसों की मौतक्षेत्र में 50 खंभे चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त


पंद्रह घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई बिजली
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। अर्धरात्रि को आई भयंकर आंधी ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया। आंधी से सर्वाधिक नुकसान आम की फसलों को हुआ। तेज आंधी से क्षेत्र में सैकड़ो पेड़ जड़ से उखड़ गए और हजारों की तादाद में क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों के टीन टप्पर उड़ गए। कस्बे के रामनगर में दिवाल गिरने से एक बालिका दबकर घायल हो गई। भौनियां में दो महिलाएं घायल हुई। विदोखर पुरई में तीन मकान की छत पर बनी दीवाल गिर गई। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी से 50 विद्युत पोल धराशाई हो गए और चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से विभाग को करीब 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। पेड़ गिरने से पंधरी और पत्योरा में दो भैंसों की मौत हो गई।
बीती रात आए तूफान ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया। कस्बे के रामनगर में दिवाल गिरने से खुशी (9) पुत्री स्व.शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसके हाथ में फैक्चर हो गया है। भौनियां गांव में घर के बाहर खड़ी बिट्टल (20), विनीता (30) खपरैल गिरने से घायल हो गई। आंधी से सर्वाधिक नुकसान आम की फसल को हुआ। तेज आंधी में 50 फीसदी से ज्यादा अमिया टूटकर नष्ट हो गई। विदोखर पुरई में होरीलाल कुशवाहा, संजय अवस्थी,कल्लू कुशवाहा के छत पर बनी दिवालें ढह गई। पत्योरा में हरिओम निषाद एवं पंधरी के छोटेलाल की एक एक भैंस पेड़ गिरने से मौत हो गई । कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति 15 घंटे बाद बहाल हो सकी। आंधी से बिजली विभाग को 15 लाख से अधिक की क्षति हुई है। पूरे क्षेत्र में बबूल,नीम,जामुन के सैकड़ो पेड़ जड़ से उखड़ गए। हजारों पेड़ आंधी से क्षतिग्रस्त हो गए है। लोगों के बड़ी तादाद में टीन टप्पर उड़ गए हैं। आंधी से पहले 100 केवी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक गोवंश झुलस गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आंधी के बाद पूरे क्षेत्र में रिमझिम बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को मौसम के बदलाव से लू से राहत रही। लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे। सरकारी कार्यालयो में बिजली न होने से कर्मी छांव में बैठकर काम करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *