बीज की मिनी किट लेने के लिए उमड़ रही किसानों की भीड़


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। खरीफ के बीज की मिनी किट लेने के लिए ञराजकीय बीज भंडार में किसानों की सुबह से भीड़ उमड़ने लगती है अभी तक 1300 किसानों को बीज की मिनी किट बाटी गई है।
किसानों को खरीफ की फसलों के बीज की मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए बीज भंडार को 2000 ज्यादा किट प्राप्त हुई है। राजकीय बीज भण्डार के प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शासन से तिल, मूंग, अरहर, उरद, ज्वार, बाजरा की किट उपलब्ध हुई है। एक किट में 2 किलो बीज है उन्होंने बताया कि अभी तक 1300 किसानों को निशुल्क बीज की किट का वितरण किया गया है। सुबह 10:00 बजे से राजकीय बीज भंडार में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ती है। शाम 5:00 बजे तक किसानों के मध्य बीज का वितरण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *