रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के टेढ़ा गांव में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सपा नेता बादशाह सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान से ही लोकतंत्र की स्थापना इस देश में हो सकी और सभी को समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान में बदलाव करने की फिराक में लगी हुई है।
विगत वर्षों की भांति इस साल भी टेढ़ा में संविधान निर्माता की जयंती भव्यता के साथ मनाई गई। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं को समानता का अधिकार देकर समाज में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। गोष्ठी को सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान, पूर्व प्रत्याशी राम प्रकाश प्रजापति ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सपा नेता घनश्याम साहू, रणबहादुर यादव, परशुराम प्रजापति, वेदप्रकाश वर्मा,नीलेश श्रीवास, प्रेम प्रजापति आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बाबा साहेब के संविधान से हुई लोकतंत्र की स्थापना – बादशाह सिंह
