भोर होते ही उमड़ पड़ती है एजेंसी में भीड़


भरुआ सुमेरपुर। प्रतिदिन आपूर्ति आने के बाद गैस का संकट कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसी के बाहर उमड़ पड़ती है। ओटीपी आने के बाद ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिया जाता है।
कस्बे की एक मात्र गैस एजेंसी पंकज गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रतिदिन हो रही है। इसके बाद संकट कम होने की बजाय बढता जा रहा है। डोर टू डोर आपूर्ति एक सप्ताह से बंद है लोगों को बुकिंग करने के बाद सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भोर होते ही एजेंसी के बाहर भीड़ जमा हो जाती है। गाड़ी के आने पर भीड़ गाड़ी को घेर कर खड़ी हो जाती है। एजेंसी संचालक अखिलेश पालीवाल ने बताया गैस का कोई संकट नहीं है प्रतिदिन आपूर्ति आ रही है ओटीपी लेकर वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *