भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा मेला की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आज दोपहर बाद चांद थोक के श्री कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में तीन दर्जन नयनाभिराम देवी देवताओं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत झांकियों को शामिल किया गया है। इस वर्ष राम सेना की नई झांकी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र होगी। शोभा यात्रा श्री कृष्ण मंदिर से निकलकर नरही मार्ग होते हुए नेहा चौराहे से हाईवे में आएगी। इसके बाद पशु बाजार चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा, थाना चौराहा, बस स्टॉप से पैलानी तिराहे से घूमकर वापस थाना चौराहे से होकर मैथिलीशरण गुप्त मार्ग, कमलेश तिराहा से होकर छोटी बाजार पहुंचेगी। हरचंदन तालाब में नागनाथ लीला संपन्न होने के उपरांत छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। रात में छोटी बाजार में वृंदावन के कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। पशु बाजार में झांसी के मशहूर कलाकार नाटक का मंचन करेंगे। रामलीला मैदान में कानपुर एवं लखनऊ से आए खन्ना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ आज से हो जाएगा।
Related Posts
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनी गुरु पूर्णिमा
रियल मीडिया नेटवर्क भरुआ सुमेरपुर। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गायत्री…
ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण को हरी झंडी मिलने से गांवों में हलचल हुई तेज
चिन्हीकरण किए गए क्षेत्र के किसान हुए खुशरियल मीडिया नेटवर्क भरुआ सुमेरपुर। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को केंद्रीय सड़क…
खुद ही बीमार है आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खिड़की दरवाजा गायब खड़ा हो गया जंगल
भरुआ सुमेरपुर। लाखों रुपए खर्च करके बरुआ में बनाया गया आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन दुर्दशा का शिकार है। खिड़की दरवाजा…
