बारिश में बह सकती है इंगोहटा छानी मार्ग पर बनी पुलिया की सड़क


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा छानी मार्ग में इंगोहटा से किमी दो एवं तीन‌ के मध्य बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद ढहने की कगार पर है। पीडब्ल्यूडी पुलिया को बनवाने के बजाय बोरियां रखकर सड़क को बचाने की कवायद कर रहा है।
इंगोहटा छानी मार्ग मे‌ इंगोहटा विदोखर के मध्य किमी दो एवं तीन के बीच बनी पुलिया 2 वर्ष टूटी पड़ी है। कार्यदायी संस्था ने पुलिया के नीचे पाइप डाल दिए हैं लेकिन विंग वॉल नहीं बनाई है बारिश होने पर सड़क कटकर पुलिया में समा रही है। सड़क को बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी किनारे बालू की बोरियां भरकर लगा दी है। इंगोहटा के पूर्व प्रधान शीतल अनुरागी, विदोखर के मानसिंह भदौरिया, मवईजार के महेश शिवहरे, बण्डा के पूर्व प्रधान संजय सिंह आदि ने बताया कि अधिक बारिश होने पर सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है अगर सड़क क्षतिग्रस्त हुई तो एक दर्जन गांवों का आवागमन ठप हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कार्यदाई संस्था को नोटिस भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *