भरुआ सुमेरपुर। कस्बा निवासी रामदत्त पाण्डेय को विहिप का प्रांतीय सह धर्माचार प्रमुख बनाए जाने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।
रामदत्त पाण्डेय का जीवन संगठनों की सेवा और समर्पण से ओतप्रोत रहा है। सिंचाई विभाग में अभियंता पद पर कार्य करते हुए इन्होंने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ में प्रांतीय उपमहासचिव एवं उपाध्यक्ष के पदों पर कार्य किया। सेवानिवृत्त के बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समन्वय समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हैं। इनके सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए 27 जुलाई को इन्हें विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत का सह धर्माचार प्रमुख नियुक्त किया गया। इस नए दायित्व के लिए लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

