भरुआ सुमेरपुर। सोमवार को कस्बे में होने वाली अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक प्रशासन के दबाव में स्थगित कर दी गई।
यादव महासभा के नगर अध्यक्ष रमाशंकर यादव आचार्य ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुघर सिंह यादव के निर्देश पर 30 जून सोमवार को कस्बे में बैठक का आयोजन किया गया था। प्रशासन को इसकी भनक लग गई। प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू होने तथा बैठक की पूर्व अनुमति में नहीं लेने का हवाला देकर बैठक स्थगित करने का जिलाध्यक्ष पर दबाव बनाया। उन्होंने प्रशासन के आगे घुटने टेकते हुए बैठक को स्थगित कर दिया। इस बैठक में इटावा कांड को लेकर रणनीति तैयार की जानी थी।
