रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर।बाइक से मुख्यालय की ओर जा युवकों को बृहस्पतिवार की रात करीब 10:00 बजे हाईवे पर मंडी गेट के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सदर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया दिया।
कस्बे के वार्ड संख्या 16 राधे-राधे पैलेस के पीछे निवासी सुंदरम गुप्ता (20) पुत्र बृजकिशोर गुप्ता उर्फ बाबा कबाड़ी अपने साथी राज ठाकुर (22) पुत्र अरविंद सिंह के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की रात करीब 10:00 बजे मुख्यालय की ओर जा रहा था। तभी हाईवे पर मंडी गेट के सामने इन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सुंदरम की मौके पर मौत हो गई। जबकि राज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा।जहां चिकित्सकों ने सुंदरम को मृत घोषित कर दिया। वही राज ठाकुर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

