रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के विरक्त आश्रम में बनी वाटर झील में शाम को अचानक भारी सर्प नजर आने पर लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम को सर्प नजर नहीं आया और अंधेरा होने की बात कह कर लौट गई।
गायत्री तपोभूमि के विरक्त आश्रम में एक वाटर झील बनी है। इसके मध्य में मां यमुना की मूर्ति स्थापित है। सुबह शाम इस वाटर झील के आसपास लोगों का अच्छा खासा मजमा लगता है। बुधवार की शाम यहां अच्छी खासी भीड़ थी। तभी अचानक एक बड़ा सा सर्प झील में तैरता देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन टीम को सर्प नहीं दिखा और वह अंधेरा होने की बात कह कर वापस लौट गई।

