स्मृति शेष शिक्षक धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, पौधरोपित कर संरक्षित करने का लिया संकल्प



भरुआ सुमेरपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के एक समर्पित सदस्य स्व.धर्मेंद्र कुमार की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय बिहरका को इनवर्टर भेंट किया और विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
इस विद्यालय में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का निधन 6 सितंबर 2024 को हो गई।टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिलाध्यक्ष ओम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि
उनके निधन पर शिक्षकों ने मार्च 2025 में उनके परिवार को करीब 49 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी।
बताया कि उनकी स्मृति में बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी मीना देवी एवं पुत्र सौरभ कुमार ने विद्यालय परिसर में एक वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्ष न केवल एक श्रद्धांजलि है। बल्कि जीवन,संस्कार और शिक्षक धर्मेंद्र की सेवा की स्मृति को जीवित रखने का प्रतीक भी है। साथ ही विद्यालय को एक इनवर्टर प्रणाली भेंट की।कहा कि यह भेंट सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि शिक्षा की लौ को निर्बाध जलाए रखने की प्रतिज्ञा है। जो उस शिक्षक के विचारों से प्रेरित है। जो अब हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं। लेकिन हर छात्र के मन में अमर रहेंगे। इस पुण्य कार्यक्रम के तहत मौदहा टीम से रफीक,सत्यप्रकाश सैनी, अरविंद कुमार, आशीष कुमार, प्राथमिक विद्यालय बिहरका के प्रधानाध्यापक अली मंसूर,मनोज यादव, अश्वनी एवं रेखा चौरसिया ने प्रतिभागिता किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *