बाइक से चित्रकूट जाते समय टेढ़ा के युवक की हादसे में मौत


भरतकूप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। बाइक से चित्रकूट जा रहे युवक को भरतकूप के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया शव के घर आते ही कोहराम मच गया। शाम को गांव में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। युवक अविवाहित था और पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बटाता था।
टेढ़ा गांव निवासी विजय सिंह का पुत्र 35 वर्षीय गगन सिंह बाइक से कामतानाथ के दर्शन के लिए शनिवार को देर शाम निकला था। भरतकूप के समीप बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में गगन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन चित्रकूट पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कराकर गांव लाए। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुई घटना से पिता विजय सिंह, मां इंद्रादेवी, भाई ओम सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। देर शाम युवक का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सौरभ सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *