भरुआ सुमेरपुर। स्काउट गाइड के सर्वांगीण विकास के प्रगतिशील प्रशिक्षण के तहत प्रथम और द्वितीय सोपान के जांच शिविर का आयोजन कस्बे के श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। इस शिविर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने भी प्रतिभाग किया। प्रथम दिवस में सभी छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया। इसके बाद ध्वज शिष्टाचार, स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा, सिद्धांत सहित अन्य क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर में दो कॉलेज के 91 स्काउट गाइड में प्रतिभा किया। तीन दिवसीय इस शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन में स्काउट गाइड का इतिहास,उन्नति, कोर्स में अंतराल, बिना बर्तन के खाना बनाना, टेंट बनाना आदि बताया गया। इस मौके पर श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार सहित शिक्षक मौजूद रहे।

