नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर महाभियोग प्रस्ताव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर रहा है। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के चुनाव प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया है कि इस रैली में ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के लोग शामिल होंगे और इसमें 10 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। गिरिराज सिंह ने आशंका जताई कि पहले की घटनाओं की तरह इस बार भी अराजक स्थिति पैदा हो सकती है और प्रदर्शनकारी संसद या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए तंज कसा कि चुनाव में वोट चोरी नहीं हो रही है, बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना ही बंद कर दिया है। 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह रैली वास्तव में ऐतिहासिक होगी और जनता की भावनाओं को प्रतिबिंबित करेगी। रैली के माध्यम से देश की जनता का संदेश दिया जाएगा कि वह मौजूदा सरकार से पूरी तरह नाराज और परेशान है। उन्होंने कहा कि यह रैली विपक्षी एकता का स्पष्ट संदेश देगी और देश की समस्याओं के समाधान की मांग उठाएगी। अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि जनता ने मौजूदा सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भारत के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। एकता के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की मजबूत नींव रखी। उनके आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।’
खरगे आवास पर सीईसी के खिलाफ महाभियोग, कांग्रेस दफ्तर में पंजाब के नेताओं के साथ बैठक कर रहे राहुल गांधी
