रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र ग्राम धुंधपुर में मकान बनाने के दौरान भाइयों में विवाद होने पर जमकर मारपीट हुई।
धुंधपुर निवासी गुरविंद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपना मकान बना रहा था तभी मेरा भाई अरविंद आया और गाली गलौज करने लगा मना करने पर अरविंद ने अपने पुत्रों, पत्नी, बहू के साथ मिलकर जमकर मारा पीटा इससे उसे गंभीर चोटे लगी हुई है। पुलिस ने अरविंद, दीपक, प्रमोद, रमिता, विनीता के खिलाफ गाली गलौज मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
