भरुआ सुमेरपुर। रविवार को सुबह रसोई घर में चाय बनाने के लिए घुसी नव विवाहिता को सर्प ने डस लिया। सदर अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बांकी गांव निवासी श्रीराम यादव की पुत्री अभिलाषा 25 वर्ष की शादी महोबा जिले के सिरसी खुर्द में हुई थी। वर्तमान में यह मायके में थी। सुबह यह रसोई घर में चाय बनाने के लिए घुसी थी। बर्तन की डलिया से बर्तन निकालते समय उसे सर्प ने डस लिया। इलाज के दौरान उसकी सदर अस्पताल में मौत हो गयी।
