भरुआ सुमेरपुर। चार दिन बाद गुरुवार को शाम 4:30 बजे के बाद मौसम ने फिर से अचानक पलटी मारी और झमाझम बारिश होने से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। बारिश होने से धान किसान ने राहत की सांस ली है।
चार दिन बाद मौसम एक बार फिर मेहरबान हुआ। शाम 4:30 बजे झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से साथ उमस से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। अचानक हुई बारिश ने धान किसानों को बड़ी राहत दी है। किसान पप्पू शर्मा, धीरेंद्र यादव, अनूप कुमार, विनय यादव, छोटेलाल पाल, मानसिंह भदौरिया ने बताया कि मौसम बदलाव होने के कारण दोपहर के समय खेतों में धान रोपने के लिए पानी गर्म हो रहा था यह फसल के लिए घातक है। बारिश होने से बदलाव हुआ है खेतों से भरा पानी जहां ठंडा हुआ है। वहीं मौसम में आई नमी से राहत मिली है।
