रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत पत्योरा में बेसहारा गोवंश के संरक्षित नहीं होने से किसान की खरीफ की फसलें चट कर रहा है। बुधवार को गांव के तीन किसानों की छह बीघे की ज्वार की फसल को बेसहारा गोवंश ने क्षति पहुंचाया है।
ग्राम पंचायत पत्योरा के किसान शिवनारायण निषाद, हेमनाथ निषाद, चंद्रभान निषाद ने बताया कि उन्होंने छह बीघा में ज्वार अरहर की फसल बो रखी है। बुधवार को बेसहारा गोवंश ने उनकी फसलों को चरने के साथ रौंद करके नुकसान पहुंचाया है। प्रधान पति अरविंद निषाद ने बताया कि गोवंश संरक्षित हो चुका है। उनके क्षेत्र में वन गायों का आतंक है। इनको संरक्षित करना टेढ़ी खीर है। यह वन गाएं आसपास के कई गांवों में विचरण करती हैं। संभवत यह वही हैं गाएं है जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं।

