रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। एडीएम न्यायिक के औचक निरीक्षण के बाद सक्रिय हुए पशुपालन विभाग ने पंचायतों में पहुंचकर अपनी देखरेख में बेसहारा गोवंश को संरक्षित कराया है वहीं तमाम आदेशों के बाद ब्लाक की सबसे बड़ी पंचायत इंगोहटा में बेसहारा गोवंश संरक्षित नहीं हो सका है यह रात होते ही इंगोहटा छानी मार्ग पर डेरा जमाता है। इससे राहगीर परेशान हो रहे हैं।
गुरुवार को एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया था। पारा रैपुरा की गौशाला में एक भी गोवंश नहीं पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की थी। एडीएम के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को पशुधन प्रसाद अधिकारी आरबी यादव ने पारा रैपुरा, पंधरी, जलाला, टिकरौली आदि में पहुंचकर अपनी देखरेख में बेसहारा गोवंश को संरक्षित कराया है। वहीं ब्लाक की सबसे बड़ी पंचायत इंगोहटा में गोवंश तमाम आदेशों के बाद संरक्षित नहीं किया गया है। यह रात होते ही बस स्टॉप से लेकर मुमुक्ष आश्रम तक जगह-जगह डेरा जमाता है। इससे राहगीरों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

