बौराई बेतवा, बिलबिला उठी बाढ़ग्रस्त बस्तियां पानी पानी पानी


बीडीओ ने भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। बेतवा यमुना की बाढ़ का पानी ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में भरने पानी लगा है। लोगों को निचले इलाकों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया जा रहा है। बरुआ में एक दर्जन से ज्यादा मकान जलमग्न हो गए। गांव का संपर्क अन्य गांवों से टूट गया है। ऐसा ही हाल भौंरा गांव का है। खंड विकास अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेतवा नदी की बाढ़ से ब्लॉक की एक दर्जन पंचायतें प्रभावित होती हैं। वही यमुना की बाढ़ से आधा दर्जन गांव प्रभावित होते हैं। शुक्रवार को बरुआ गांव में एक दर्जन से ज्यादा घरों में यमुना का पानी घुस गया है। गांव के मुख्य सड़क में 15 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। जिससे गांव का संपर्क अन्य गांव से टूट गया है। खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार ने चंदौखी,कुंडौरा, अमितरा,पारा ओझी,टिकरौली, चंदौलीतीर, अमिरता डेरा, सुरौली बुजुर्ग, बरुआ,भौंरा का दौरा करके ग्राम प्रधानों एवं सचिवों से हाल-चाल लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के साथ खानपान की व्यवस्था करने की आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *