संवाददाता – राहुल कुमार उरई
जालौन के नवागत जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार उरई में पत्रकारों के साथ पहली औपचारिक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने सभी पत्रकारों से एक-एक कर परिचय प्राप्त करके। इसके बाद उन्होंने अपने बारे में, अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया।
DM समीर ने कहा कि जालौन जनपद की मूल समस्याओं, कानून व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को लेकर वे पूरी तरह गंभीर हैं। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि जनपद के विकास में मीडिया की भूमिका अहम है और पत्रकारों द्वारा उठाई गई जनहित की खबरों पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पत्रकारों से सहयोग की अपील की।
इस दौरान पत्रकारों ने भी जिले की विभिन्न समस्याओं जैसे – सड़कों की बदहाली, यमुना पट्टी में बाढ़ से हुए नुकसान, नहरों में पानी की कमी, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार और स्कूली वाहनों की मनमानी जैसे मुद्दे DM के सामने रखे।
जिलाधिकारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया
