० मृतका भाई को राखी बांधने ससुराल से आई थी मायके
भरुआ सुमेरपुर। रविवार को कस्बे के इमिलिया थोक में दो युवकों के मध्य हुए विवाद के बाद उलाहना देते समय पुन: विवाद होने लगा विवाद बढ़ता देखकर राखी बांधने आई विधवा बहन बीच बचाव करने लगी। बीच बचाव के दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह चबूतरे से टकराकर घायल हो गई। उपचार के लिए परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
इमलिया थोक निवासी महेश कुटार ने बताया कि शराब पीने के बाद उसका विजय विश्वकर्मा से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह घर चला गया इससे नाराज होकर विजय अपनी पत्नी रानी, भाई की पत्नी आशा देवी एवं अन्य परिजनों के साथ मेरे घर उलहना देने पहुंचा। यहां पर पुनः विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर मेरी बहन उर्मिला देवी 55 बीच बचाव करने लगी इसी दौरान विजय की पत्नी एवं उसके भाई की पत्नी ने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने पर वह मकान के बाहर बने चबूतरे से टकरा गया गई और सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ी इसको उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर इसको सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इसकी मौत हो गई। मृतका बांदा जनपद के मनीपुर गांव में ब्याही है और विधवा थी। शनिवार को सुबह यह भाई को राखी बांधने ससुराल से मायके आई थी तभी यह हादसे का शिकार हो गई। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्यवाही होगी।
