फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में खागा में वकीलों का प्रदर्शन

एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन, फिल्म पर रोक की मांग

घूसखोर पंडित’ के विरोध में खागा में वकीलों का प्रदर्शन

फतेहपुर। जिले की खागा तहसील के अधिवक्ताओं ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित वकीलों ने फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और इसके निर्माण से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्तमान समय में कुछ देश विरोधी ताकतें समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रही हैं और फिल्म उद्योग भी इससे अछूता नहीं है। वकीलों ने आरोप लगाया कि फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के जरिए एक विशेष समुदाय को जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास किया गया है।
वकीलों के अनुसार, फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा निभाया गया पात्र ‘अजय दीक्षित’ एक भ्रष्ट अधिकारी है और फिल्म का शीर्षक ‘घूसखोर पंडित’ सीधे तौर पर ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करता है। उन्होंने इसे समाज विशेष को अपमानित करने की साजिश बताया। ज्ञापन में मांग की गई है कि फिल्म का प्रचार-प्रसार और प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा निर्माता, अभिनेता और निर्देशक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी विवादित फिल्म बनाने का दुस्साहस न कर सके। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से केशचंद्र मिश्रा, आनंद मोहन त्रिपाठी, जगत नारायण तिवारी, रामसखा द्विवेदी, अरविंद पांडेय, राजेश द्विवेदी, अजय त्रिपाठी, जितेंद्र द्विवेदी, कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, बलवंत सिंह, आशुतोष पांडेय, कृष्णकांत त्रिवेदी, अंशुमान शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह, महेश सिंह, अरुण, अनूप कौशल, दुर्गेश अवस्थी, राहुल तिवारी, लक्ष्मीकांत अवस्थी, अंकित, योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, ब्रजेश शुक्ला, अनिल सिंह, यूसुफ सिद्दीकी, इंद्रेश पांडेय, सुशील नारायण शुक्ला, इसराइल फारूकी सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *