महाराजपुर विधानभा क्षेत्र : कवि सम्मेलन, होली मिलन समारोह के जरिये दिलों को जीत रहे सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला


रियलमीडिया न्यूज

कानपुर दक्षिण।
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजवादी नेता एवं महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला द्वारा तृतीय होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर आते हैं और आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना को बल मिलता है।इस कार्यक्रम का आयोजन राम गोपाल चौराहे पर एक गेस्ट हाउस में हुआ इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हास्य, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कवियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग,सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेन्द्र यादव राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के के मिश्रा पूर्व पार्षद आशा चौहान, पूजा यादव महिला सभा उपाध्यक्ष, मनोज भदौरिया, प्रभारी एस पी कुशवाहा,परशुराम ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, समाजसेवी, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मनोज कुमार शुक्ला के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का कार्य करते हैं।अंत में मनोज कुमार शुक्ला ने सभी उपस्थित अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, जिससे समाज में सकारात्मक माहौल बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *