
रिपोर्ट – राहुल पत्रकार
जालौन।मैनपुरी से सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक दिवसीय दौरे पर जालौन पहुंची यहां उन्होंने गैस, किल्लत, महंगाई, एस आई, भर्ती परीक्षा के पंडित शब्द विवाद समेत कई समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। डिंपल ने कहा है आज देश की परिस्थितियों सभी के सामने है डबल इंजन की इस सरकार ने आम आदमी को नोटबंदी से लेकर गैस तक के लिए लाइनों में खड़ा रहने पर मजबूर कर दिया है सरकार एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक होने का दवा तो कर रही है पर जमीनी हकीकत कुछ और है लोग धक्के खाने को मजबूर हैं शादी विवाह के इस सीजन में गैस की कीमत कालाबाजारी और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है भाजपा ने आम जनता को सिर्फ लाइनों में धक्के ही खिलाए हैं।
एस आई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में पंडित शब्द के उपयोग पर उठे बवाल पर डिंपल ने कहा है ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं को इस मुद्दे को खुलकर सरकार के सामने उठाना चाहिए मुझे उम्मीद है कि सरकार उनकी बात सुनेगी।
इस दौरान डिंपल यादव जालौन में कठेरिया समाज की और से आयोजित चौथे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थी। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया इस दौरान उन्होंने काशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरकार की सब सामान के दावे पूरी तरह फैल डिंपल यादव ने कहा की शादी विवाह का सीजन चल रहा चल रहा है और ऐसे समय में गैस सिलेंडर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है लेकिन लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है उन्होंने सरकार की सब सामान्य होने की दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है की हकीकत जमीन पर बिल्कुल अलग है और लोग सिलेंडर के लिए धक्के खाने को मजबूर है सोशल मीडिया से लेकर जमीनी हालात तक हर जगह इसकी किल्लत सब दिखाई दे रही है और कीमतें भी लगातार बढ़ रही है।
सपा सांसद ने कहा है यह पहली बार नहीं है जब जनता को इस तरह लाइन में खड़ा होना पड़ा हो उन्होंने नोटबंदी और कोविद कल का जिक्र करते हुए कहा है कि पहले लोग बैंक और अस्पतालों की लाइनों में खड़े रहे अब गैस सिलेंडर के लिए खड़े होने को मजबूर हैं उनके मुताबिक सरकार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है और आंखें मूंद कर बैठी हुई है।
उन्होंने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि खाद की कालाबाजारी की शिकायतें आती थी और किसानों को खाद नहीं मिलती थी अब वही हाल गैस सिलेंडर का हो गया है महंगाई चरम पर है और आम आदमी की परेशानियां लगातार बढ़ रही है।
डिंपल यादव ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप भी लगाया है उन्होंने कहा है की तहसील से लेकर पुलिस थानों तक भ्रष्टाचार फैल चुका है और आम लोगों को हर काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है साथ ही उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में जमीनों पर कब्जे की घटनाएं बढ़ रही है और भाजपा से जुड़े लोग इसमें शामिल हैं उनके अनुसार सरकार के जाने की आशंका में ,ज्यादा से ज्यादा कब्जे, किए जा रहे हैं।
युवाओं की बेरोजगारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरियां नहीं निकल रही जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है उन्होंने भीमराव रामजी अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान और आरक्षण की व्यवस्था दी लेकिन जब सरकारी नौकरियां ही नहीं होगी तो युवाओं को इसका लाभ कैसे मिलेगा।
शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा है कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है लेकिन प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है उन्होंने चेतावनी दिए कि यदि बच्चों को शिक्षा नहीं मिलेगी तो उनका भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा और वह अपने अंधकारों के लिए भी संघर्ष नहीं कर पाएंगे।इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता व भारी संख्या में कठेरिया समाज के लोग मौजूद रहे
