हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में मौदहा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आए दो दर्जन लोगों ने समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता से संगठन को मजबूती मिलेगी।
सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि सपा सदैव सामाजिक न्याय, समानता और विकास की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रही है और हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्गों की आवाज उठाई है।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, हरनारायण निषाद, ओम प्रकाश सोनकर वारसी, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव लकी, सुभान कुरैशी, मोहमद जुनैद, सुखलाल यादव, विवेक यादव, फरीद खान, सत्यदेव यादव, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।
समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुये
