चंद्र देव आश्रम से पीतल के घंटे चोरी

भरुआ सुमेरपुर। बीती रात क्षेत्र के ग्राम जलाला में अज्ञात चोरों ने चंद्रदेव बाबा आश्रम के मंदिर से चार बड़े घंटे चोरी करके फरार हो गए। मंदिर के पुजारी ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है।
आश्रम के महंत राजेंद्र दास ने पुलिस को दी गई सूचना में अवगत कराया है कि बीती रात अज्ञात चोर आश्रम के मंदिर में लगे चार पीतल के घंटे चोरी कर ले गए हैं। इनकी कीमत हजारों रुपए है। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *