सीमा में तनाव बढ़ते ही गेहूं के दामों में हुआ इजाफा

भरुआ सुमेरपुर। सीमा में तनाव बढ़ते ही बाजार में उछाल नजर आने लगा है। युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए गेहूं के दाम अचानक बढ़ गए और इसकी मांग अन्य प्रांतों से हो रही है। खुले बाजार के दामों में इजाफा होने से सरकारी केंद्र सन्नाटे में डूब गए हैं। किसानों ने सरकारी केंद्रों की बजाय खुले बाजार की ओर रुख कर लिया है।
भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध की संभावना बलवती होते ही खाद्य पदार्थों में तेजी आने लगी है। बाहर के प्रांतों से अचानक मांग होने से गेहूं के दामों में 50 रूपये प्रति क्विंटल का अचानक इजाफा हुआ है। जानकारों के अनुसार इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। तीन दिन पूर्व बाजार में गेहूं का थोक मूल्य 2380 रुपये प्रति क्विंटल था। सर्जिकल स्ट्राइक होते ही यह गुरुवार को 2420 रुपए से लेकर 2440 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। उम्मीद है कि जल्द ही गेहूं के दाम 2500 रूपये प्रति क्विंटल तक हो सकते हैं। गल्ला मंडी के व्यापारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दूसरे प्रांतों से गेहूं की मांग अचानक बढ़ी है। इसी वजह से गेहूं के दाम अचानक बढ़ने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *