तेज रफ्तार ट्रक ने सीएनजी ऑटो में मारी टक्कर, चालक गंभीर


रियल मीडिया न्यूज
हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर मौदहा मुस्करा रोड मोड़ के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मुस्करा कस्बा निवासी अज्जू सिंह (29) पुत्र शिव नारायण गुरुवार दोपहर सीएनजी ऑटो से सवारियां लेकर मौदहा आया था। राठ तिराहे पर सवारी उतारने के बाद वह बड़े चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रश्मि पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अज्जू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *