डॉ.भाभा काॅन्वेंट स्कूल में संपन्न हुआ अंकपत्र/प्रमाण पत्र/पुरस्कार वितरण समारोह


रियल मीडिया न्यूज
चित्रकूट।नगर के एसडीएम कालोनी में शिशु वर्ग से क्लास 8 तक संचालित डॉ भाभा कान्वेंट स्कूल में 96.2%अंक अर्जित कर कक्षा 8 की छात्राएं लक्ष्मी देवी ने प्रथम,95%अंक प्राप्त कर कीर्ति यादव ने द्वितीय तथा कक्षा 3 की छात्रा नमिता देवी ने 94.34 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, स्कूल में स्थान प्राप्त करने वाली तीनों छात्राओं को भव्य शील्ड/प्रमाण पत्र देकर संस्था के प्रबंधक डॉ मनोज द्विवेदी, प्रधानाध्यापिका चित्रा द्विवेदी, परीक्षा/कार्यालय प्रमुख रजनीश विश्वकर्मा ने स्कूल के अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया, शिशु वर्ग से आठवीं क्लास तक के बच्चे अपनी – अपनी क्लास में प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थानों से पुरस्कृत होकर बहुत प्रसन्न नजर आए, इसके अतिरिक्त बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से बहुत से सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गये जो बच्चों के शिक्षण कार्य में काम आते हैं।
शिशु वर्ग में कु. आराध्या ने अपनी क्लास प्ले ग्रुप में 89.6%,एल.केजी.में प्रियांश शिवहरे ने 89.92%, यूकेजी.में अभय राज ने 91.6%, क्लास 1 में कुछ.नित्या ने 89%, क्लास 2 में छात्र अर्श नामदेव ने 92.04%, क्लास 3 में कु.नमिता देवी ने 94.24%, क्लास 4 में कु.नम्रता देवी ने 94%, क्लास 5 में सृष्टि मिश्रा ने 93.3%, क्लास 6 में कु.दिव्या ने 73.6%, क्लास 7 में कु.राधिका गुप्ता ने 88.15% तथा कक्षा 8 में कु. लक्ष्मी देवी ने 96.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल के पूर्व शिक्षक बृम्हदेव करवरिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बच्चों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर स्कूल शिक्षिकाएं विनीता पाण्डेय, सीमा शुक्ला, कंचन जायसवाल, रंजना वर्मा, उपासना विश्वकर्मा शिक्षक आर.पी.विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन, गणेश विश्वकर्मा सहित अनेक अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्था के प्रबंधक डॉ मनोज द्विवेदी ने उपस्थित छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *