भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के अंदर बने तीन पेट्रोल पंपों में रविवार को डीजल खत्म हो जाने से किसान परेशान रहे। किसानों को डीजल की जरुरत फसलों की कटाई कतराई के लिए पड़ रही है अचानक कस्बे के पम्पो में डीजल खत्म होने से किसानों को मौदहा, सिसोलर, जसपुरा आदि जाने को मजबूर होना पड़ा है।
शनिवार को देर रात तक कस्बे के अंदर बने सभी पंपों में डीजल मौजूद था सुबह कस्बे के मंडी के समीप बने पेट्रोल पंप के साथ स्टेशन मार्ग, धर्मेश्वर बाबा मुहाल में बने पंप में डीजल खत्म होने से राहगीरों के साथ किसान परेशान हो उठे।
कस्बे के इमिलिया थोक के किसान संजय यादव ने बताया कि डीजल के अभाव में कटाई का कार्य बाधित हो रहा है
कस्बे के किसान जगमोहन ने बताया कि डीजल नहीं मिलने के कारण फसलों की ढुलाई आदि का कार्य बाधित हुआ है। मजबूर होकर कस्बे के बाहर जाकर डीजल लाना पड़ रहा है।
