रियल मीडिया न्यूज/कन्नौज। कन्नौज जिले के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रशांत त्रिपाठी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। कस्बा जसोदा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल त्रिपाठी के पुत्र प्रशांत त्रिपाठी तिलक समारोह से वापस आ रहे थे। तभी हरदोई जिले के मटियामऊ के पास थार गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। इसमें सवार प्रशांत त्रिपाठी (30) पुत्र गोपाल त्रिपाठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कस्बा जसोदा के ही शुभम तिवारी पुत्र ऋषभ तिवारी ,बादल तिवारी पुत्र अजय तिवारी, रमन तिवारी पुत्र विनय तिवारी, निशांत अग्निहोत्री पुत्र रजनीश अग्निहोत्री, विकास पांडे पुत्र मनोज पांडे निवासी पांडे पुरवा घायल हो गए। यह सभी लोग शुभम तिवारी की बहन का तिलक चढ़कर सिधौली सीतापुर से वापस आ रहे थे। तभी यह घटना हरदोई जिले के मटियामऊ के पास हुई। इसमें प्रशांत त्रिपाठी की रीजेंसी हॉस्पिटल में मौत हो गई, जबकि शुभम तिवारी रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती है। बादल तिवारी और रमन तिवारी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
भाजपा के युवा नेता प्रशांत त्रिपाठी की सड़क हादसे में मौत
